August 25, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार कनखल में महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,

उत्तराखंड हरिद्वार कनखल में महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले का पुलिस व सीआईयू की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जियापोता के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद किया गया है।

​आरोपियों की जियापोता के पास से गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली को जेल भेज दिया गया है। नेहरू रोड, बड़ौत यूपी और करण निवासी मोहनपुरी, गौंडा चौक, थाना भजनपुरा, नई दिल्ली को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

🔴 घटना का विवरण

जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को बैरागी कैंप कनखल में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपट ली थी। कनखल निवासी महिला के पति कुश शर्मा निवासी फेस-3, जगजीतपुर ने तहरीर में बताया था कि वह अपनी पत्नी तनु शर्मा के साथ घर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। बैरागी कैंप, शनि मंदिर के पास बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उनके पास पहुंचकर पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे।

🔴 पुलिस की कार्रवाई

एसपी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस व सीआईयू की टीम ने सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिन्हित कर सुराग जुटाए। रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर जियापोता के पास से घेराबंदी कर आरोपियों भूदेव और करण को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने की चेन बरामद लिया। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया। बताया कि आरोपी भूदेव के खिलाफ मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर और बड़ौत थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

You may have missed

Share