August 12, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार जगजीतपुर में व्यापारियो ने शपथ ग्रहण पर दिया एकता का संदेश, शपथ ग्रहण के उपरांत किया होली मिलन समारोह,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार जगजीतपुर में व्यापारियो ने शपथ ग्रहण पर दिया एकता का संदेश, शपथ ग्रहण के उपरांत किया होली मिलन समारोह,,,,


हरिद्वार। जगजीतपुर क्षेत्र में नवगठित जगजीतपुर व्यापार मंडल द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को लक्सर रोड स्थित शीतला बैंक्वेट हॉल में होली मिलन समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष अर्क शर्मा, महामंत्री शुभम वालिया (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, जगजीतपुर), कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, उपाध्यक्ष आकाश वालिया एवं सचिव अर्जुन सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के समग्र व्यापारिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को व्यापार मंडल की सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पार्षद राजा गार्डन सुमित त्यागी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
होली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संगठित रूप से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संदीप वालिया, लोकेश मेहंदी रत्ता, राजकुमार गुप्ता, दिनेश वालिया, विधु वालिया, सुरेंद्र चौधरी, रामकुमार राजपूत, आलोक पाठक, रमेश मिश्रा, सौरभ वालिया, मधुरमोहन शर्मा, नितिन आहलूवालिया, सचिन अत्रये, गुंजन विश्नोई, एस.के. मिश्रा, रवि वालिया सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed

Share