October 26, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार बस अड्डे के आगे राहगीरों को रिझाने के लिए लेकर आपस में भिड़ीं आठ  महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

उत्तराखंड हरिद्वार बस अड्डे के आगे राहगीरों को रिझाने के लिए लेकर आपस में भिड़ीं आठ  महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

​हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के ठीक आगे रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर मर्यादा भंग कर आपस में झगड़ रहीं आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

​🔴 सड़क पर हुआ जमकर हंगामा

पुलिस के अनुसार, रविवार को महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह पुलिस बल के साथ शिवमूर्ति चौक और रेलवे गेट के आसपास चेकिंग, होटल-ढाबों की सुरक्षा जांच व यातायात प्रबंधन के कार्य में तैनात थीं। इसी दौरान रोडवेज बस अड्डे से आगे रेलवे गेट के सामने दो पक्षों की महिलाओं के बीच तेज आवाज में विवाद होता दिखाई दिया। मौके पर जाकर देखा गया कि आने-जाने वाले राहगीरों को अपनी-अपनी ओर आकर्षित करने की होड़ में दोनों पक्षों की चार-चार महिलाएं आमने-सामने आ गई थीं और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू थीं।

​🔴 शांतिभंग में हुआ चालान

विवाद बढ़ने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों पक्षों की आठों महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सभी आरोपी महिलाओं के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में चालान कर उन्हें नगर मजिस्ट्रेट (सिटी मजिस्ट्रेट) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

You may have missed

Share