उत्तराखंड हरिद्वार में बारिश का कहर जारी, सुरक्षा दृष्टिगात जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश,,
हरिद्वार: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि यदि बारिश से किसी संपत्ति या सरकारी योजना को क्षति पहुँचती है, तो उसका आकलन कर प्रस्ताव तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजा जाए।
जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि मैदान स्तर पर सक्रिय रहना अनिवार्य है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत राहत मिल सके।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,