September 10, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में सौर ऊर्जा प्लांट के नाम पर LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की जांच शुरू,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में सौर ऊर्जा प्लांट के नाम पर LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की जांच शुरू,,,,

​हरिद्वार। हरिद्वार में सौर ऊर्जा प्लांट के लिए जमीन खरीदने और एक महीने में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एलआईसी कर्मचारी से 32.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🔴 सोने के आभूषण गिरवी रखकर जुटाए थे पैसे

​पुलिस के अनुसार, सिंहद्वार कनखल निवासी अमित कुमार राठौर ने बताया कि मार्च 2024 के आसपास उसकी मुलाकात संजय कश्यप निवासी रोशनपुरी, रावली महदूद और संजय मेहरा उर्फ संजय कश्यप से हुई थी। आरोपियों ने नकुड़ क्षेत्र में 35 बीघा जमीन का सौदा कराने और एक महीने बाद उसी जमीन को 35 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सौर ऊर्जा प्लांट के लिए बिकवाने का झांसा दिया। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अपने परिवार, परिचितों से रकम जुटाई और यहां तक कि सोने के आभूषण गिरवी रखकर कुल 32.30 लाख रुपये कौशल नाम के व्यक्ति को नकद दे दिए।

🔴 रजिस्ट्री के नाम पर टालमटोल और नंबर ब्लॉक

​पैसे देने के बाद जब अमित ने रजिस्ट्री की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कुछ दिनों बाद संजय कश्यप और संजय मेहरा के मोबाइल फोन बंद हो गए, और कौशल ने भी फोन काटना शुरू कर बाद में नंबर ब्लॉक कर दिया। अन्य परिचितों से जानकारी करने पर पता चला कि ये तीनों लोग इसी तरह जमीन के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed

Share