उत्तराखंड हल्द्वानी में आज से रूट डायवर्जन, ईद के मौके पर नैनीताल में रहेगी बाइकों की नो एंट्री,,,,,

हल्द्वानी: हल्द्वानी में आज से रूट डायवर्जन शुरू हो गया है। पर्यटन सीजन और ईद को देखते हुए पुलिस ने यह फैसला लिया है। नैनीताल और भीमताल में बाहरी राज्यों के दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। रूट प्लान 6 जून से 8 जून तक लागू रहेगा जिसमें भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। काठगोदाम में यातायात बढ़ने पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
पर्यटन सीजन, वीकेंड व ईद पर्व को देखते हुए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल व भीमताल में बाहरी राज्यों के दो पहिया वाहन को नो एंट्री रहेगी। काठगोदाम में चेकिंग के दौरान वाहनों को रोक दिया जाएगा।
सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाई जा चुकी है। डायवर्जन प्लान छह जून से आठ जून तक सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस तिथि में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों का दबाव कम होने की स्थिति में भारी वाहनों को एंट्री मिल सकती है।
ये है रूट प्लान
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन तीनपानी फ्लाई ओवर से गौलापार रोड होकर नारीमन तिराहा होकर जाएंगे।
रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से लालकुंआ होते हुए तीनपानी फ्लाई ओवर से नरीमन तिराहा को जाएंगे।
रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से मंगोली होते हुए जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से शहर में आने वाले भारी वाहनों को समय सुबह सात बजे से 10 बजे तक सीमा पर रोका जाएगा।
काठगोदाम में यातायात का दबाव बढ़ने पर शाम तीन बजे से नैनीताल व भवाली से मैदानी को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होकर कालाढूंगी को जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज व केमू बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आएंगी।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,