पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कई बार लगाए उत्तराखंड के चक्कर, प्रदेश के कई वीडियो अपने चैनल पर किए अपलोड,,,,,,

देहरादून: ज्योति मल्होत्रा उन कुछ जासूसों में शामिल है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश में पकड़े गए हैं। इनमें ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ निकटतम संबंध बताया जा रहा है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा उत्तराखंड भी कई बार आ चुकी है। उसने कुमाऊं और गढ़वाल के कई धर्म स्थलों के वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किए हैं। आशंका यह भी है कि उसने देहरादून और राज्य के कई सामरिक दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के वीडियो भी बनाए हैं। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसियां इस दृष्टि से भी जांच कर सकती हैं
ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर उत्तराखंड भ्रमण की अलग-अलग वीडियो भी डाली हुई है। उसने केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि स्थानों पर वीडियो बनाए हैं। एक वीडियो में उसने केदारनाथ में खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं का भी जिक्र किया था। इसके अलावा वहां रहने वाले साधु-संतों से बातचीत कर वीडियो बनाई थी।
बता दें कि ज्योति मल्होत्रा उन कुछ जासूसों में शामिल है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश में पकड़े गए हैं। इनमें ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ निकटतम संबंध बताया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,