म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से मची भारी तबाही, बैंकॉक में विशालकाय इमारत धड़ाम, दिल्ली तक महसूस हुई झटके,,,,,
बैंकॉक: म्यांमार और थाईलैंड में आए खतरनाक भूकंप से भारी तबाही मचने की आशंका है। थाईलैंड से खतरनाक तस्वीरें सामने आ रहे हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की जो तस्वीरें सामने आई है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत को धड़ाम से जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के पूरे देश में झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर तक भूकंप के झटके महूसूस किए गये हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि भूकंप का केन्द्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर अंदर था, जिससे भारी तबाही की आशंका है।

भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:50 बजे के आसपास म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। बैंकॉक में भी भूकंप से तबाही की आशंका है। लोग अपने घरों से बाहर भागते हुए देखे गए हैं और कुछ जगह खाना खाते समय लोगों को हिलते हुए दिखाया गया। सबसे खतरनाक तस्वीर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की देखी गई है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत को ताश के पत्तों की तरह धड़ाम से गिरते हुए देखा गया है।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून मुख्यमंत्री धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए 18.49 करोड़ रुपये,,,,,
उत्तराखंड में सख्त हुए निर्माण नियम, यूनिफाइड जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू, अब केवल सड़क की चौड़ाई के आधार पर पास नहीं होगा कॉमर्शियल नक्शा,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, राजकीय विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए डीबीटी से मिलेगी धनराशि,,,