October 30, 2026

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापे की भनक लगते ही रसगुल्ला फैक्ट्री संचालक फरार,,,

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापे की भनक लगते ही रसगुल्ला फैक्ट्री संचालक फरार,,,

​हरिद्वार। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन सैंपलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक रसगुल्ला निर्माण इकाई पर जब टीम ने दबिश दी, तो कार्रवाई की भनक मिलते ही फैक्ट्री संचालक मौके से ताला लगाकर फरार हो गया।

​जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व योगेंद्र पांडेय की मौजूदगी में टीम ने धनपुरा, पदार्था और सुल्तानपुर क्षेत्रों में स्थित पांच मिठाई निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कुल आठ संदिग्ध मिठाइयों के नमूने भरे, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूनों में 2 गुलाब जामुन, 1 मिल्क केक, 1 मावा बर्फी, 1 सफेद रसगुल्ला और 1 डोडा बर्फी का सैंपल शामिल है।

​जांच के दौरान धनपुरा स्थित ‘गुप्ता मिष्ठान भंडार’ और ‘मुस्कान फूड प्रोडक्ट्स’ को अपने फूड लाइसेंस में मिठाइयों की सही फूड कैटेगरी शामिल करने तथा टिन व प्लास्टिक के डिब्बों पर निर्माण तिथि (मैन्युफैक्चरिंग डेट) और एक्सपायरी तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, एक बताशा निर्माण इकाई में परिसर एवं मशीनों की साफ-सफाई न पाए जाने तथा गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बनाए जाने पर संबंधित इकाई को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर सभी कमियां दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

Share