October 13, 2026

हरिद्वार श्री रामलीला समिति (रजि.) मौ. लक्कड़हारान में केवट संवाद और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन दर्शन हुए भावविभोर,,, 

हरिद्वार श्री रामलीला समिति (रजि.) मौ. लक्कड़हारान में केवट संवाद और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन दर्शन हुए भावविभोर,,, 

​हरिद्वार। श्री रामलीला समिति (रजि.) मोहल्ला लक्कड़हारान, ज्वालापुर के 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में कलाकारों द्वारा केवट संवाद, दशरथ मरण एवं भरत मिलाप जैसी मार्मिक लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। मर्यादा, भक्ति और भ्रातृत्व प्रेम से ओत-प्रोत इन प्रसंगों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

​लीला मंचन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण जी के स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री गंगा सभा हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा, नगर निगम पार्षद श्रीमती श्रुति खेवड़िया, पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया, नगर निगम पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, राहुल श्रोत्रिय, अंकित झा, नवनीत चक्रपाणि, धड़ा पंचायत फिराहेड़ियान 1200 के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ, मंत्री सचिन कौशिक व समस्त पदाधिकारी, श्रीमती अंजना राणा, आशुतोष मिश्रा तथा कन्हैया मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

​कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ एवं स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

​इस अवसर पर प्रवीण खेड़ेवाले, नितिन खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, तन्मय सरदार, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, पारुल चक्रपाणि, विशाल अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला, विश्वम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और रामभक्त उपस्थित रहे।

You may have missed

Share