October 27, 2026

हिमाचल राजगढ़ (सिरमौर) में बंद कमरे से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव और कोटा में थम नहीं रहा छात्रों की मौत का सिलसिला,,,

हिमाचल राजगढ़ (सिरमौर) में बंद कमरे से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव और कोटा में थम नहीं रहा छात्रों की मौत का सिलसिला,,,

​राजगढ़/कोटा: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला अंतर्गत उपमंडल राजगढ़ के मियांग गांव में एक किराए के कमरे से महिला और युवक के शव फंदे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की शिनाख्त अजय (27), निवासी कोटला मांगण और ममता (33), निवासी धर्मणिया के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब ममता के बेटे ने दोनों को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले तीन-चार वर्षों से बिना विवाह किए लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और लगभग डेढ़ माह पूर्व ही इस गांव में किराए पर रहने आए थे। महिला की पूर्व में दो शादियां हो चुकी थीं और वह अजय के साथ रह रही थी। एसपी नरेंद्र के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

​🔴 वहीं कोटा में थम नहीं रहा छात्रों की मौत का सिलसिला, दो कोचिंग छात्रों की संदिग्ध हालात में जान गई

​कोटा कोचिंग हब के रूप में विख्यात राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो और छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की दुखद घटना सामने आई है। पहली घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है, जहां मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी एक जेईई अभ्यर्थी (16) का शव अपने पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं दूसरी घटना कुन्हाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां बिहार के दरभंगा निवासी नीट अभ्यर्थी गौतम कुमार अपने हॉस्टल के कमरे में अचेत पाया गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक गौतम के परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर समय पर सूचना न देने और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed

Share