रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास 02 युवकों पर गिरी बिजली, SDRF ने किया रेस्क्यू,,,,
abpindianews, रुद्रप्रयाग- कल दिनाँक 19 मई 2023 को रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास 02 युवकों पर बिजली गिरने के कारण दोनों झुलस गए हैं।
उक्त सूचना पर ASI हरीश बंगारी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व DDRF की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों का विवरण:-
1. सागर नौटियाल पुत्र श्री जगदम्बा प्रसाद, 23 वर्ष
2. हिमांशु नौटियाल पुत्र श्री पारेश्वर प्रसाद, 29 वर्ष
उपरोक्त दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले है।


More Stories
अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पीड़ित परिवार को 5लाखरु सहायता राशि देने की घोषणा की,,,,,,,
धामी सरकार के 5 साल बेमिसाल,सीएम ने पेश किया कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- ‘उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प’,,,,
उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र,13 बेटियां भी शामिल,,,,,