उत्तराखंड हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तस्वीरें आई सामने,,,,
abpindianews, हरिद्वार- रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में सहारनपुर जिले की सीमा पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए हैं जिन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही फरार अन्य तीन बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग चल रही है।

वही एसएसपी हरिद्वार ने घटनास्थल पर जाकर लिया साथ ही अस्पताल आकर घायल बदमाश का हालचाल जाना। वही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

भगवानपुर और बुग्गवाला पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गई साथ ही बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसके चलते जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गए। वही घायल बदमाशों के नाम रिहान और आस मोहम्मद है जिन पर कई मुकदमे दर्ज है साथ ही एक हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों की तलाश चल रही है।


More Stories
अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पीड़ित परिवार को 5लाखरु सहायता राशि देने की घोषणा की,,,,,,,
धामी सरकार के 5 साल बेमिसाल,सीएम ने पेश किया कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- ‘उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प’,,,,
उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र,13 बेटियां भी शामिल,,,,,