बागेश्वर के शशांक ने NEET में सफलता प्राप्त कर देवभूमि का नाम किया रोशन,,,,,

ABPINDIANEWS, देहरादून- पहाड़ की प्रतिभा ही लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। आज हर क्षेत्र में पहाड़ के युवाओं का दबदबा है। अब उत्तराखंड के बागेश्वर नंदी गांव के निवासी शशांक उपाध्याय ने NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि शशांक अपने गांव से पहले एमबीबीएस डॉक्टर बनेंगे, इससे पहले शशांक उपाध्याय ने NEET 2022 में 558 अंक हासिल किए थे बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के बावजूद इस साल NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल किये।
शशांक के पिता उमाकांत उपाध्याय शिक्षक हैं जबकि माता गृहणी हैं। शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। शशांक ने कहा कि कोई फर्क नहीं सब कुछ जीत लेने में,और अंत तक हिम्मत न हारने में, उन्होंने कहा कि शिक्षित परिवार होने की वजह से उन्हें पूरा मार्गदर्शन मिला। बेटे की सफलता और परिवार में खुशी का माहौल है।

More Stories
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिली 100 एमबीबीएस सीटों की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई,,,,,,
हल्द्वानी में यूट्यूबर नीतू बिष्ट के ‘मां काली’ रूप पर बवाल, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप, करणी सेना ने की कानूनी कार्रवाई की मांग,,,,,,
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना,,,,,,