उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक, धर्मनगरी हरिद्वार में आने वाले कांवड़ियों का होगा भव्य स्वागत,,,,,
ABPINDIANEWS, हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के सीसीआर में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ेगा।
मेले को सुगम और सरल बनाया जाएगा। मेले की लिए बजट की कोई कमी नहीं है, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो समय बचा है उस पर सभी विभाग काम करेंगे।
सीएम धामी ने कहा कि पिछले साल हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हुई थी। इस साल उनका इससे भी भव्य स्वागत किया जाएगा।
सीएम धामी ने केदारनाथ यात्रा पर आ रहे यात्रियों से अपील की कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करना सुनिश्चित करें।


More Stories
ऋषिकेश को ₹36 करोड़ की सौगात,मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि रजत जयंती पार्कों’ का लोकार्पण और बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ,,,,,,
उत्तराखंड में ग्रीन ट्रांसपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी ने 59 नई BS-6 बसों को दिखाई हरी झंडी, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी मजबूती,,,,,
देवभूमि परिवार पोर्टल का महा-अभियान,अब हर परिवार की होगी अपनी डिजिटल पहचान, धामी सरकार का बड़ा तोहफा,,,,,