घर पर ट्राई करें UP-बिहार की चना दाल भिंडी, रोटी-चावल के साथ लगेगी मजेदार, मिनटों में हो जाएगी तैयार,,,,,
गर्मियों में हल्का और स्वादिष्ट खाने का ही मन करता है और इस मौसम में सब्जियां भी लौकी, भिंडी और खीरा ही बाजार में ज्यादा मिलता है. ऐसे में आप भिंडी की एक दादी-नानी वाली पुरानी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिसे चना दाल भिंडी कहते हैं. बिहार-UP स्टाइल की यह आसान रेसिपी रोटी, चावल और रायते के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगती है।
🔵आवश्यक सामग्री
- भिंडी – 500 ग्राम (धोकर, सुखाकर छोटे या मध्यम टुकड़ों में कटी हुई)
- चना दाल – 1 कप (1 घंटे के लिए भिगोई हुई)
- सरसों का तेल – 3-4 बड़े चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- प्याज – 2 मीडियम साइज की (बारीक कटी हुई)
- टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- नमक – स्वानुसार
- गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
🔵बनाने की विधि
चना दाल उबाले
- दाल को पकाएं: भीगी हुई दाल को कुकर में डालें. इसमें हल्दी, नमक और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं. अब इसे दो सीटी आने तक पकाएं. ध्यान रखें कि दाल पूरी तरह गलनी नहीं चाहिए. दाल हल्की दानेदार रहे तो इस रेसिपी का स्वाद और बेहतर आता है।
- मसाला और तड़का तैयार करें
-
- उसी कड़ाही में बचा हुआ तेल गरम करें।
- इसमें जीरा और हींग डालें।
- बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन खत्म होने तक चलाएं।
- कटे हुए टमाटर (या टमाटर का पेस्ट) डालें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
-
- दाल और भिंडी मिलाएं
-
- भुने हुए मसालों में उबली हुई चना दाल डालें और 1-2 मिनट तक मसालों के साथ अच्छे से भून लें।
- अब इसमें फ्राई की हुई भिंडी और अमचूर पाउडर डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
-
- गैस पर पकाएं
-
- कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें, ताकि सारे मसालों और दाल का स्वाद भिंडी के अंदर तक आ जाए।
- अंत में गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
-
आपकी स्वादिष्ट और पारंपरिक चना दाल भिंडी की सब्जी तैयार है। इसे गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ परोसें।


More Stories
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, 29 सितंबर को होगी वोटिंग, उसी दिन परिणाम भी घोषित,,,,,
आइए जानते है बिना दही-बिना टमाटर के 5 मिनट में बनाएं बाज़ार जैसी स्वादिष्ट गाढ़ी बेसन की चटपटी चटनी,,,,
18और 19 सितंबर को लैंसडौन में रहेगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ,,,,,,