18और 19 सितंबर को लैंसडौन में रहेगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ,,,,,,
लैंसडौन-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को पौड़ी जिले के प्रसिद्ध सैन्य क्षेत्र लैंसडौन के दौरे पर पहुंच रहे हैं। गढ़वाल राइफल्स के रेजिमेंटल सेंटर आगमन पर दोनों शीर्ष सैन्य व सुरक्षा अधिकारियों का सैन्य परंपराओं के अनुसार भव्य और औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इस उच्च स्तरीय दौरे को लेकर सेना द्वारा सभी प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं
🔵अग्निवीरों से करेंगे सीधा संवाद, सैन्य तैयारियों की लेंगे समीक्षा
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारी 19 सितंबर की रात लैंसडौन में ही विश्राम करेंगे। इस दौरान वे गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। इसके साथ ही वे सेना की विभिन्न परिचालन गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा सामरिक तैयारियों का विस्तृत जायजा भी लेंगे।
🔵रेजिमेंटल सेंटर में पहला दौरा, जवानों में खासा उत्साह
यह दौरा रणनीतिक और भावनात्मक दोनों दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है। NSA अजित डोभाल का गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय लैंसडौन का यह पहला आधिकारिक दौरा है, जिसको लेकर रेजिमेंट के सैन्य अधिकारियों और जवानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का गढ़वाल राइफल्स से गहरा रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है, जिससे इस दौरे का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
🔵पहली बार रेजिमेंटल सेंटर पहुंचेंगे डोभाल
अजित डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय लैंसडौन का यह पहला दौरा बताया जा रहा है। उनके पहली बार रेजिमेंटल सेंटर पहुंचने को लेकर अधिकारियों और जवानों में उत्साह है।
वहीं, CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का गढ़वाल राइफल्स से विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर सेना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

More Stories
उत्तराखंड में ग्रीन ट्रांसपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी ने 59 नई BS-6 बसों को दिखाई हरी झंडी, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी मजबूती,,,,,
देवभूमि परिवार पोर्टल का महा-अभियान,अब हर परिवार की होगी अपनी डिजिटल पहचान, धामी सरकार का बड़ा तोहफा,,,,,
ऋषिकेश के मनसा देवी क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब संग दो महिलाएं गिरफ्तार,,,,,,