उत्तराखंड, NSA अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे लैंसडौन, गढ़वाल राइफल्स के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे दोनों अधिकारी,,,

देहरादून: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को उत्तराखंड के लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस उच्च स्तरीय दौरे को लेकर सैन्य और प्रशासनिक हलकों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सेना परेड ग्राउंड पर होगा आगमन
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि हेलीकॉप्टर के माध्यम से लैंसडौन पहुंचेंगे। दोनों अधिकारी सीधे सेना परेड ग्राउंड पर उतरेंगे, जहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
ब भी
शीर्ष अधिकारियों के इस अचानक और महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए लैंसडौन छावनी क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन और सैन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी
सूत्रों के अनुसार, सेना क्षेत्र में इस प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। हालांकि, एनएसए और सीडीएस के इस दौरे के दौरान होने वाले आधिकारिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा और शेड्यूल अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण का रोमांच 21 सितंबर से, देहरादून में दिखेगा महिला और पुरुष क्रिकेटर्स का जलवा,,,
उत्तराखंड हरिद्वार रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद,,,
उत्तराखंड हरिद्वार और रुड़की में राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, मिले स्टॉक-रिकॉर्ड में अंतर, 5 प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा, 38.90 लाख वसूले,,,