November 8, 2026

उत्तराखंड धामी ने हरिद्वार रानीपुर विधानसभा क्षेत्र को 6.48 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात, 14.72 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प, विधायक आदेश चौहान ने जताया आभार,,,

उत्तराखंड धामी ने हरिद्वार रानीपुर विधानसभा क्षेत्र को 6.48 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात, 14.72 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प, विधायक आदेश चौहान ने जताया आभार,,,

​

​हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करने के लिए शासन स्तर से 6.48 करोड़ रुपये (6 करोड़ 48 लाख 65 हजार रुपये) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार, आंतरिक मार्गों और कॉलोनियों को मिलेगी राहत

इस बजट से क्षेत्र की कुल 14.725 किलोमीटर लंबी सात प्रमुख सड़कों का निर्माण व पुनर्निर्माण किया जाएगा। योजना की स्वीकृति मिलने पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

​स्वीकृत सड़कों और कार्यों का विवरण:

  • ​औरंगाबाद ग्राम सभा: 86.13 लाख रुपये की लागत से लगभग एक किलोमीटर आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली सहित निर्माण।
  • ​रोशनबाद क्षेत्र: 91.75 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कॉलोनियों में 900 मीटर सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण।
  • ​शिवालिक नगर से टिहरी विस्थापित: पीएसी पेट्रोल पंप तक 89.75 लाख रुपये की लागत से लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क का हॉटमिक्स तकनीक से पुनर्निर्माण।
  • ​गैस प्लांट पेट्रोल पंप से आंबेडकर चौक तक: 97.96 लाख रुपये की लागत से लगभग एक किलोमीटर सड़क का हॉटमिक्स पुनर्निर्माण।
  • ​शिवालिक नगर (जी क्लस्टर एवं टी क्लस्टर): 97.96 लाख रुपये की लागत से लगभग चार किलोमीटर आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स पुनर्निर्माण।
  • ​बीएचईएल सेक्टर-3: 91.53 लाख रुपये की लागत से लगभग 4.3 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स से पुनर्निर्माण।
  • ​सुमननगर क्षेत्र: 93.57 लाख रुपये की लागत से लगभग एक किलोमीटर आंतरिक सड़कों का नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स सहित निर्माण।

​विधायक आदेश चौहान ने बताया कि क्षेत्रवासियों को सुगम यातायात, बेहतर पेयजल और विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लंबे समय से उपेक्षित इन आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

You may have missed

Share