November 8, 2026

उत्तराखंड केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टरों पर पोती कालिख, कांग्रेस नेत्री स्वाति नेगी समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज,,,,

उत्तराखंड केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टरों पर पोती कालिख, कांग्रेस नेत्री स्वाति नेगी समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज,,,,

​

​देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में लगे होर्डिंग और पोस्टरों पर कालिख पोतने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता स्वाति नेगी समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

​राजपुर रोड पर घटी घटना

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे राजपुर रोड क्षेत्र में हुई। उपनिरीक्षक संदीप कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान एस्लेहॉल से दिलाराम चौक, कांग्रेस भवन के सामने और बहल चौक से आगे आनंदम के समीप लगे गृह मंत्री व अन्य गणमान्य हस्तियों के होर्डिंग-बैनरों पर कालिख पोती गई।

राजपुर रोड पर लगे होर्डिंग-बैनरों को किया खराब, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी दून पुलिस

आरोप है कि स्वाति नेगी और उनके साथियों ने जानबूझकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पोस्टरों पर आपत्तिजनक नारे लिख दिए।

​पुलिस जांच व विधिक कार्रवाई

उपनिरीक्षक संदीप कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर देहरादून में स्वाति नेगी (निवासी आरआर अपार्टमेंट, नेशविला रोड) को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति विरूपण व छवि धूमिल करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कालिख पोतने में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

You may have missed

Share