2027 चुनाव को लेकर ऋषिकेश में गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने ठोकी अपनी दावेदारी,,,,,,

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद
देहरादून,उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल और सरगर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। प्रदेश की हॉट मानी जाने वाली ऋषिकेश विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ व युवा नेता जयेंद्र चंद रमोला ने एक बार फिर से आगामी चुनावों के लिए मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की है। चुनावी रण में उनके उतरने के संकेतों से स्थानीय राजनीति का पारा अचानक चढ़ गया है।
छात्र राजनीति से लेकर संगठन तक मजबूत पकड़
जयेंद्र रमोला की गिनती उत्तराखंड कांग्रेस के उन जुझारू नेताओं में होती है, जिनकी जमीनी पकड़ और सांगठनिक क्षमता काफी मजबूत मानी जाती है। ऋषिकेश पीजी कॉलेज के अध्यक्ष पद से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले रमोला लंबे समय से कांग्रेस पार्टी और स्थानीय जनमुद्दों से जुड़े रहे हैं। पिछले चुनाव (2022) में भी वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और पार्टी कैडर के बीच एक प्रमुख युवा चेहरा बनकर उभरे हैं।
ऋषिकेश सीट पर दिलचस्प हुआ राजनीतिक मुकाबला
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र पारंपरिक रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के लिए जाना जाता है। वर्तमान में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। ऐसे में 2027 के चुनावी रण में रमोला द्वारा अपनी ताल ठोकने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, टिकट की दावेदारी में पार्टी के भीतर अन्य कई चेहरे भी सक्रिय हैं, जिससे सांगठनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है।
स्थानीय मुद्दे और रणनीति पर रहेगा जोर
जयेंद्र रमोला और उनके समर्थक लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। ऋषिकेश क्षेत्र में बढ़ती यातायात की समस्या, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा को घेरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में रमोला की यह सक्रियता ऋषिकेश के चुनावी गणित को नया रूप दे सकती है।

More Stories
आसन बैराज पर उतरा विदेशी पंछियों का ‘कारवां’, ठंडी हवाओं के साथ दून में गूंजी साइबेरियाई परिंदों की चहचहाट,,,,
धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित,,,,,,
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिली 100 एमबीबीएस सीटों की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई,,,,,,