दिल्ली हॉस्टल हादसा, दिल्ली हाईकोर्ट की एमसीडी और डीयू को कड़ी फटकार, कहा ‘सिर्फ पीजी मालिक ही नहीं, प्रशासन भी जिम्मेदार’,,,,

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक हॉस्टल हादसे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के लिए केवल पीजी मालिक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। दिल्ली सरकार, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और दिल्ली नगर निगम (MCD) भी अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते।
🟢 मुख्य बातें

- मृतकों की संख्या 7 पहुंची: हादसे में अब तक 5 छात्रों और 1 मजदूर समेत कुल 7 लोगों की जान जा चुकी है।
- 27 घंटे चला रेस्क्यू: मलबे से 12 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
- तीन आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने पीजी के मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी और बेटे को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया।
- अधिकारियों पर गाज: एमसीडी ने दक्षिण जोन के उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए एमसीडी को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिल्ली में निर्माण और मरम्मत कार्य नियमों के तहत कराना एमसीडी की जिम्मेदारी है। मामले में केंद्र, दिल्ली सरकार, एमसीडी, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को नोटिस जारी कर 10 दिनों में जवाब मांगा गया है।
🟢 मालिक, पत्नी और बेटा राजस्थान से गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए पीजी के 81 वर्षीय मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता (75) और बेटे महेश गुप्ता (52) को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीजी उर्मिला के नाम पर है, जबकि बेटा महेश इसे संभालता था। हरिराम वायुसेना से सेवानिवृत्त सार्जेंट हैं।
🟢 हादसे में 7 लोगों की मौत, 12 बचाए गए करीब 27 घंटे तक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे को पूरी तरह हटा लिया गया है। रेस्क्यू टीम ने 12 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे में जान गंवाने वालों में यूपी के सोनभद्र के अभिषेक (20), औरैया के पवन (17), छत्तीसगढ़ के युवराज सोनी (20), मध्य प्रदेश के अर्पित जाज (19), कटनी के अक्षत सिंह यादव (18) और मजदूर सुरेंदर सिंह (75) शामिल हैं। सातवें मृतक की पहचान होना अभी बाकी है।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस कर सकती है जल्द अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, सूची फाइनल,,,,,
उत्तराखंड पहाड़ो की रानी मसूरी में आज से ‘विन्टरलाईन कार्निवाल-2023’ का हुआ शुभारंभ,,,,,,
उत्तराखंड चिकित्सा और शिक्षा विभाग से संबंधित विभागों में 1455 पदों पर बंपर भर्तीयां, करे ऐसे आवेदन की तैयारी,,,,,