उत्तराखंड गौरीकुंड हादसे में छह दिनो में भी नही मिला 20 लापता लोगों का कोई सुराग, गुमशुदा नेपाली लोगों को लेकर दूतावास से किया संपर्क,,,,,,,,
ABPINDIANEWS,देहरादून- बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थीं, जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। लेकिन 20 अब भी लापता हैं।गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है।
साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया हैबीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे।
लेकिन 20 अब भी लापता है।जिला प्रशासन के अनुसार, लापता लोगों में चार रुद्रप्रयाग, दो आगरा के हैं। शेष 14 लोग नेपाली मूल के हैं उनके बारे में नेपाल दूतावास से भी संपर्क किया गया है। नेपाली मूल के ये लोग कब नेपाल से भारत आए और उनके घर-परिवार के बारे में जानकारी मांगी गई है।


More Stories
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, 29 सितंबर को होगी वोटिंग, उसी दिन परिणाम भी घोषित,,,,,
आइए जानते है बिना दही-बिना टमाटर के 5 मिनट में बनाएं बाज़ार जैसी स्वादिष्ट गाढ़ी बेसन की चटपटी चटनी,,,,
18और 19 सितंबर को लैंसडौन में रहेगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ,,,,,,