उत्तराखंड में पेपर लीक मास्टरमाइंड हाकम सिंह को मिली ज़मानत, एक साल से जेल मे बंद है हाकम……
देहरादून: उत्तराखण्ड के पेपर लीक मामले में एक साल से जेल में बंद हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी। जज ए एस बोपन्ना और प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद जमानत मंजूर की।
सुप्रीम कोर्ट के वकील ऋतुपर्ण उनियाल ने बताया कि हाकम सिंह के साथ विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिली है।
एक साल से जेल में बंद ये तीनों अब बाहर आ जाएंगे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई बहस में राज्य सरकार ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ये लोग केस को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। जबकि हाकम सिंह के वकील ने कहा कि ट्रायल में देरी और एक साल तक जेल में रखा गया। लिहाजा, जमानत की कोर्ट से अपील की गई।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाकम सिंह समेत तीन को जमानत दे दी। बीते साल हाकम सिंह को थाईलैंड से लौटने के बाद उत्तरकाशी जिले से गिरफ्तार किया गया था। इस भर्ती घोटाले में एसटीएफ 80 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
हाकम सिंह के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से करीब के रिश्ते रहे। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य बने हाकम सिंह के उत्तरकाशी जिले में स्थित रिसॉर्ट भी तोड़ दिए गए थे।


More Stories
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,
उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट पर विधायक उमेश शर्मा ने जताया अफसोस, संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगी,,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के सिल्वर सिटी मॉल मर्डर केस मे UPI पेमेंट से खुला बड़ा राज, साजिश की परतें हुई बेनकाब,,,,,