उत्तराखंड में VC MDDA की पहल पर एमडीडीए में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, सीएम धामी ने दिए हैं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश….
देहरादून: डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी मरीजों की मदद को आगे आया है। आज उपाध्यक्ष एमएमडीए श्री वंशीधर तिवारी की पहल पर प्राधिकरण सभागार में दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।
विदित हो कि शहर में डेंगू का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। डेंगू में रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता की महत्ता को देखते हुए एमडीडीए के उपाध्यक्ष श्री वंशीधर तिवारी ने विगत दिवस दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से दूरभाष पर वार्ता की और आश्वस्त किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में पूरा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण परिवार भी शहरवासियों के साथ खड़ा है।

इसी क्रम में आज प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष श्री वंशीधर तिवारी व सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया की मौजूदगी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक आयोजित हुआ। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा इस दौरान एक बार पुनः दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से फोन पर वार्ता की और कहा कि आगामी दिनों में जब कभी भी रक्त की आवश्यकता होगी, प्राधिकरण कर्मचारी इस हेतु तत्पर हैं।
उपाध्यक्ष ने कहा कि यह मानवता की सेवा का समय है। उन्होंने कहा कि डेंगू महामारी में प्राधिकरण के सभी कर्मचारी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर संयुक्त सचिव श्री रजा अब्बास, अधीक्षण अभियंता श्री एचसी राणा, अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी एवं दून मेडिकल कॉलेज की ओर से जनसंपर्क अधिकारी श्री महेंद्र सिंह भंडारी व स्टाफ उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,