उत्तराखंड से ट्रेन में तीन दिन दून से दिल्ली नहीं जाएंगे पार्सल जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते रेलवे ने पार्सल बुकिंग पर लगाई रोक……
देहरादून: देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते रेलवे प्रशासन ने दून से होने वाली पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगाई है। इसके चलते आठ से 10 सितंबर तक दून से कोई पार्सल बुकिंग नहीं होगी और न ही कोई पार्सल ट्रेन से दिल्ली जाएगा।
दून से हर रोज औसतन पार्सल के 25 नग दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशन के लिए बुक होते हैं। रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया, जी-20 सम्मेलन के दौरान सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, सराय रोहिल्ला स्टेशन और आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्सलों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
इस दौरान पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेजों से पूरी तरह मुक्त रहेंगे। ऐसे में दून से इन तीन दिनों में कोई भी पार्सल बुक नहीं किया जाएगा। हालांकि, निजी सामान को यात्री कोच में ले जाने की अनुमति होगी।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,