हाईकमान से हो चुकी बात, जल्द कैबिनेट का विस्तार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भट्ट……
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और दायित्वों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हाईकमान से वार्ता कर चुके हैं। जल्द ही पार्टी के जिम्मेदार लोगों को दायित्व मिलेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और दायित्वों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हाईकमान से वार्ता कर चुके हैं।
जल्द ही पार्टी के जिम्मेदार लोगों को दायित्व मिलेंगे, साथ ही कैबिनेट विस्तार में योग्य विधायकों को मौका मिलेगा।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार और दायित्यों को लेकर राय ली है। अब वह जल्द ही कैबिनेट विस्तार के साथ ही दायित्वों के वितरण को लेकर घोषणा करेंगे। बागेश्वर उपचुनाव में मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिससे पार्टी को लोकसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा पूरी तरह से लोकसभा चुनाव तैयारी में जुट गई है। जिसके तहत पहले चरण में टिहरी नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर लोकसभा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे चरण में हरिद्वार व देहरादून में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के विरोध में विभाग ने आज और कल दो दिवसीय का किया कार्य बहिष्कार,,,,,
उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 60 से अधिक अवैध दुकानें व निर्माणो पर चला पीला पंजा,,,,
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,