मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सात जनपदों में तेज बारिश का अलर्ट…..
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 24 सितंबर तक तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।
खासतौर पर देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा।
खासतौर पर देहरादून और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार को भी देहरादून के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।


More Stories
उत्तराखंड में हर परिवार की बनेगी अलग ID, योजनाओं में पारदर्शिता के लिए ‘देवभूमि परिवार विधेयक-2026’ हुआ सदन में पेश,,,,,
उत्तराखंड कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, नमामि गंगे योजना के क्रियान्वयन में पाई गई कई खामियां,,,,,
उत्तराखंड में जल्द होंगी जनगणना 2027, मकान एवं गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रारम्भ,,,,,