उत्तराखंड में पितृ पक्ष से पहले बट सकते है दायित्व, बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले……
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जल्द दायित्व मिल सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा चुकी है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व दिए जाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राज्य में लौटते ही दायित्व के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं।
विदित है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दिन के लिए मध्य हो प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। गुरुवार को उनका राज्य में लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनावों से पहले होने की संभावना है।
बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल में ही पार्टी में बातचीत हुई है।
महेंद्र भट्ट ने साफ कहा कि पार्टी आलाकमान से बात हो गई है इस बार पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओ क़ो ख़ुशी मिल जाएगी आपको बता दें 29 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहें है।


More Stories
उत्तराखंड 14 अक्टूबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, 15 से बदलेगा पूरे प्रदेश का मौसम,,,
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,