उत्तराखंड बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी “पार्वती दास” ने ली शपथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई,,,,,,,
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. श्री चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को श्रीमती पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।
The post उत्तराखंड बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी “पार्वती दास” ने ली शपथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई,,,,,,, first appeared on ABP India News.


More Stories
उत्तराखंड में आज देवभूमि परिवार विधेयक पास, भराड़ीसैंण में धामी सरकार ने लिए 11 बड़े फैसले,,,,
उत्तराखंड 4 करोड़ के बकाये पर हुआ टकराव, ऊर्जा निगम ने दी चेतावनी, 15 मार्च को अंधेरे में डूब सकता है झीलों का शहर नैनीताल,,,,
उत्तराखंड गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने बजट सत्र में वन्यजीव संघर्ष, रोपवे और विकास परियोजनाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा,,,,