उत्तराखंड वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के चलते आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर मारे छापे,,,,,,
देहरादून: वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर मारे छापे।
देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस और एक टीम राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के ऑफिस में हुई कार्रवाई। बिल्डरों के घरों में भी मारे गए छापे मारे।
एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित ऑफिस में भी की गई कार्रवाई।
कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने देर रात तक इनके ठिकानों पर मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग ने कई दस्तावेज इन ठिकानों से बरामद किए हैं।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,