“उत्तराखंड बड़ी खबर” प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बडा झटका पूर्व विधायक और राज्यमंत्री रहे ज्ञानचंद ने छोड़ी भाजपा,,,,,,

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी से दो बार के विधायक रहे पूर्व राज्यमंत्री ज्ञानचंद ने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि राष्ट्रीय दल कभी भी उत्तराखंड के हितैषी नहीं हो सकते।
मंगलवार को प्रेस क्लब में दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने उनको सदस्यता दिलाई। उनके साथ गुजराड़ा के प्रधान वीर बहादुर क्षेत्र सुराज सेवा दल में शामिल हुए। सभी का फूलमालाओं हुआ। पूर्व राज्यमंत्री ज्ञानचंद ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन जिस उद्देश्य से हुआ है, उस पर राष्ट्रीय दलों ने पानी फेर दिया है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ रही है। राजनीतिक दलों में सत्ता और शक्ति प्राप्त करने का खेल खेला जा रहा है। क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दलों की धन बल की चकाचौंध में अपनी आहुति दे बैठे हैं। कहा कि सुराज सेवा दल वास्तव में राज्य में राजनैतिक चेतना, विकास, आम आदमी को अधिकार, सम्मान दिलाने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, इसलिए उन्होंने ऐसे दल से जुड़ना उचित समझा है। दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि दल लगातार भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ने का काम कर रहा है, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा, जब भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे नहीं चले जाते हैं। उन्होंने दल में शामिल पूर्व राज्यमंत्री के साथ ही सभी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, अजय मौर्य, अतीश मिश्रा, इंतजार ललित श्रीवास्तव, हिमांश धामी, आशीष दीक्षित, विजेंद्र रावत कांबोज, बसंत कौशिक, पंकज वर्मा, सूरज ममगाईं, आशीष, अमन, अमित आदि मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,