उत्तराखंड के चार धामों में से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को होंगे बंद,,,,,,,
देहरादून: प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज मंगलवार को होंगे बंद। जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भय्या दूज पर्व वुधवार को बंद हो जाएंगे। माँ गंगा के आज 14 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर 11 बजकर 47 मिनट पर देश विदेश के आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट बन्द कर दिए जाएंगे। 12 बजे दोपहर में माँ गंगा की उत्सव डोली शीत कालीन प्रवास मुखवा गाँव के रवाना होगी।
रात्रि विश्राम देवी मंदिर में करने के बाद 15 नवंबर को दोपहर 1pm पर शीत कालीन गंगा मंदिर में मा गंगा की भोग मूर्ति व उत्सव डोली प्रवास करेंगी। आम श्रदालु 15 नवंबर से मुखवा में माँ गंगा के दर्शन कर पाएंगे।
गंगोत्री मन्दिर समिति ने सभी तैयारी पूरी कर ली है ।
शुक्रवार सुबह से ही गंगोत्री में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जायेगा।
मा गंगा के स्वागत के लिए मुखवा में भी तैयारी जोरों पर है।
सेना बैंड की धुन में उत्सव डोली मुखवा के लिए रवाना होगी।


More Stories
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश- आनंद बर्धन