उत्तराखंड के लाल शहीद संजय बिष्ट को नैनीताल में नम आंखों से परिवारजनो एंव क्षेत्रवासियों ने दी अंतिम विदाई,,,,,
हल्द्वानी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में नैनीताल जिले के रातीघाट के संजय बिष्ट भी शहीद हो गए, संजय बिष्ट 19 कुमाऊं 9 पैरा में तैनात थे। शहीद संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर घोड़ाखाल सैनिक स्कूल हेलीपैड तक हेलीकॉप्टर से लाया गया, जिसके बाद परिजनों को अंतिम दर्शन करवाकर, सेना सम्मान के साथ अंतिम संस्कार काकड़ी घाट में किया गया। क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से शहीद संजय बिष्ट को बिदाई दी।
जम्मू-कश्मीर में बुधवार शाम से राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वो घायल हुए थे, संजय बिष्ट रातीघाट के हली गांव के निवासी थे, उनके आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद होने की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है, संजय बिष्ट जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे, गुरुवार की सुबह आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उनके शहीद होने की सूचना मिली, शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार और क्षेत्र में मातम पसर गया, संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीण उनके घर पहुंचे। बुधवार रात ही परिवार से संजय की फोन पर बात हुई थी, संजय 15 दिन पहले ही घर से वापसी कर सेना की पोस्ट पर लौटा था।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,