उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए बडी खबर, प्रदेश के इस जिले मे जल्द लगेगा रोजगार मेला,,,,,,
अल्मोड़ा :नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आकाशवाणी स्थित मॉडल करियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 3 जनवरी 2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आर के पंत ने बताया कि मारूति सुजुकी गुड़गांव कंपनी की ओर से ट्रेनी के 200 पदों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पंत ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी इच्छुक युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहता है वह 3 जनवरी 2024 यानि बुधवार को साढ़े 10 बजे अपने सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायोडाटा व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है।


More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,