उत्तराखंड मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, बच्चों एवं स्टाफ से दिल खोलकर की बातें,,,,,
मंसूरी- मंसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, देखने को लगी फैंस की भीड़ आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं।
बॉलीवुड अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान परिवार के साथ मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के जिम, ऑडिटोरियम में गए और स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ बातचीत की।साथ ही उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी मुलाकात कर पढ़ाई के विषय में जानकारी ली। स्कूल सूत्रों के अनुसार आमिर खान अपने बेटे आजाद के दाखिले के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे हैं।
अभिनेता आमिर खान के साथ स्कूली छात्रों ने फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए। बताया जा रहा उनके साथ उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद रहे। आमिर खान की सूचना मिलते ही स्कूल गेट के पास उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। स्कूल से सीधे आमिर खान लालटिब्बा के एक होटल पहुंचे।
इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं। आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,