उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने राजभवन में आयोजित वसन्तोत्सव में शिरकत कर विभिन्न फूलों की प्रदर्शनी की करी सराहना,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें वसन्तोत्सव की शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री ने राजभवन में आयोजित वसन्तोत्सव का अवलोकन कर इस अवसर पर आयोजित आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इस आयोजन को प्रकृति से जुड़ने का सार्थक प्रयास बताया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का सौंदर्य मानसिक शांति के साथ पर्यावरण की स्वच्छता का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रकार के पुष्पों के लिये भी उत्तराखण्ड की पहचान रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की भी सराहना की तथा प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे लोगों से मिलकर उनके सुझावों से अवगत हुए तथा विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन कर जानकारी भी ली।

More Stories
उत्तराखंड में धामी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 16 करोड़ की लागत से बने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंता निलंबित,,,
उत्तराखंड बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, दान पात्र से पैसे और आभूषण चुराकर बनाता था उनकी फोटो,,,
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नई प्रदेश कार्यकारिणी और पांच नई समितियों का गठन, गोदावरी थपलियाल को मिली अहम ज़िम्मेदारी,,,