उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी के नामो पर खेला दांव,,,,
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर बने सस्पेंस को दूर करते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर फिर चौंका दिया। कहा जा रहा था कि इन दो सीटों पर पार्टी प्रयोग कर सकती है। BJP ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का पत्ता काटकर पौड़ी गढ़वाल सीट पर पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।
अनिल बलूनी PM मोदी के भी करीबी माने जाते हैं। वहीं, अभी तक गढ़वाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से पूर्व CM रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ने के बाद से त्रिवेंद्र को राजनीतिक अवसर का इंतजार था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में उनके पास राजनीतिक वनवास से लौटने का मौका होगा।
More Stories
उत्तराखंड जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर जन सहयोग एवं कानूनी रूप से शिकायत हेतु जन जागरूकता आवश्यक- पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देशन में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, दर्जनों मोबाईल टावर सील, जनहित में एक बाद एक हो रहे है बड़े फैसले,,,,,,
उत्तराखंड भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार विभाग ने इन 4 जिलों मे किया भूस्खलन का अलर्ट जारी,,,,,