September 14, 2025

उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा आज से, शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष विमान से पहुंचेंगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट,,,,,,,

उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा आज से, शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष विमान से पहुंचेंगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट,,,,,,,

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा। शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष विमान से पहुंचेंगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत।

शाम साढ़े चार बजे ऋषिकेश एम्स में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति करेंगी शिरकत।

दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर गंगा आरती में करेंगी शिरकत।

हेलीकॉप्टर से देहरादून जीटीसी पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

यहां से सीधे राजभवन जाएंगी राष्ट्रपति, राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम।

बुधवार को राष्ट्रपति एफआरआई में आईएफएस के दीक्षांत समारोह मे करेंगी शिरकत।

एम्स ऋषिकेशः 23 अप्रैल को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह
मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि,14 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक से नवाजे जाएंगे टाॅपर।

एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले दीक्षांत समरोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अप्रैल को आयोजित हो रहे इस समारोह की मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी होंगी। समारोह में मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी, जबकि टाॅपर छात्र-छात्राओं को 14 स्वर्ण पदकों सहित कुल 16 पदकों से नवाजा जाएगा।

एम्स ऋषिकेश का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। जबकि सूबे के राज्यपाल महामहिम ले. जर्नल गुरमीत सिंह जी और भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

रविवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर )मीनू सिंह ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और संबन्धित अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संस्थान में दीक्षांत समारोह का यह चौथा आयोजन है। गौरतलब है कि इससे पूर्व 3 नवम्बर -2018, 14 मार्च -2020 और 13 जुलाई- 2023 को एम्स में तीन बार दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि दीक्षांत समरोह में 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं में से 10 टाॅपरों का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। इनमें से कुछ टाॅपर एक से अधिक गोल्ड मेडल से नवाजे जाएंगे।

यह समारोह मंगलवार को अपराह्न 4 बजे से संस्थान के मुख्य ऑडिटोरियम में शुरू होगा। प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न विभागों की टीमें बनाकर उन्हें सम्बन्धित कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

The post उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा आज से, शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष विमान से पहुंचेंगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट,,,,,,, appeared first on ABP India News.

You may have missed

Share