उत्तराखंड में लगी भीषण वनाग्नि की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कार्यवाही के दिये निर्देश,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव को समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में वनाग्नि की दृष्टि से समय बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए तत्काल समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाए।
साथ ही विभागीय अधिकारी बेहतर तालमेल से कार्य करें ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। सभी संबंधित विभागों की बैठक कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।इस कार्य में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए।
The post उत्तराखंड में लगी भीषण वनाग्नि की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कार्यवाही के दिये निर्देश,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड रुद्रपुर के नामी चिकित्सक और कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 12 गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह 6 बजे पहुंची टीम देर शाम तक खंगाले गए दस्तावेज,,,
हरिद्वार रवासन नदी पर ₹9.12 करोड़ की लागत से बनेगा 250 मीटर लंबा पैदल स्टील ट्रस पुल, शासनादेश जारी, आंदोलन का असर जल्द होगा शिलान्यास- अनुपमा रावत
उत्तराखंड डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने प्रदेश के नए राज्यपाल,आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा के माहिर और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे हैं डॉ. बिसेन,,,