उत्तराखंड हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की तिथि फाइनल, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए हेमकुंड साहिब में दर्शन,,,,,
देहरादून- अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। शनिवार तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम दौर में है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। ऐसे में गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने वाले श्रद्धालुओं से समय से प्लान बनाकर आने की अपील की।
हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई काे शुरू हुई थी। तब से लेकर बीते शनिवार तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम अच्छा है। वर्तमान में यहां न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा ठंड। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।


More Stories
उत्तराखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान के लिए मांगी माफी, कहा- मेरे शब्दों से किसी की ‘भावनाएं आहत हुई हों तो क्षमाप्रार्थी हूं’,,,,
उत्तराखंड के लोगों को बड़ी सौगात, दून से रामनगर का सफर अब मात्र 135 रुपये में, जानिए नया ट्रेन शेड्यूल और किराया,,,,
उत्तराखंड देहरादून – पांवटा साहिब NH 07 का यमुना पुल से भूपपुर तक मार्ग के कायाकल्प हेतु 15 करोड़ की राशि मंजूर,,,,