November 11, 2026

उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ, अंकिता भंडारी व भर्ती घोटालों पर प्रदेश सरकार को घेरा,,,

उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ, अंकिता भंडारी व भर्ती घोटालों पर प्रदेश सरकार को घेरा,,,

​श्रीनगर। प्रदेश सरकार की नीतियों, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने गोला पार्क से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और जमीनों की बंदरबांट चरम पर है।

​इस अभियान के तहत गांव-गांव, कस्बों और वार्डों में जाकर जनता को एकजुट किया जाएगा और एकत्र हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपकर सरकार की विफलताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share