November 11, 2026

उत्तराखंड हरदा ने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया समर्थन: बोले- नौ हजार में दम नहीं, 19 हजार से कम नहीं,,,

उत्तराखंड हरदा ने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया समर्थन: बोले- नौ हजार में दम नहीं, 19 हजार से कम नहीं,,,

​देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गांधी पार्क पहुंचकर मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने मानदेय में उचित बढ़ोतरी न कर कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी की है।

​हरीश रावत ने कहा कि उनके कार्यकाल में मानदेय 1,500 रुपये बढ़ाया गया था और 50-50 प्रतिशत अंशदान का मानक तय किया गया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती से अपनी मांग उठाने का आह्वान करते हुए नारा दिया— “नौ हजार में दम नहीं, 19 हजार से कम नहीं”। उन्होंने सरकार से महिला कल्याण कोष में उपलब्ध लगभग ₹44 करोड़ का उपयोग कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान निकालने की मांग की।

Share