उत्तराखंड आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, आज 12 बजे पढ़ी जाएगी हेमकुंड साहिब में अंतिम अरदास,,,
देहरादून- हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। इसके बाद दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया जाएगा। दोपहर एक बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
पुणे के सुरिंदरपाल सिंह और उनका जत्था दरबार साहिब में वर्ष का अंतिम कीर्तन करेंगे। गढ़वाल स्काउट और पंजाब के बैंड भी मौजूद रहेंगे। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, कपाट बंद होने के दौरान 2,500 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। कहा, पिछले साल की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ा है। इस साल दो लाख 37 हजार श्रद्धालु पहुंचे।


More Stories
उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ, अंकिता भंडारी व भर्ती घोटालों पर प्रदेश सरकार को घेरा,,,
उत्तराखंड हरदा ने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया समर्थन: बोले- नौ हजार में दम नहीं, 19 हजार से कम नहीं,,,
उत्तराखंड बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट आज होंगे बंद, समाधि पूजन संपन्न, ऊखीमठ रवाना होगी महादेव की पंचमुखी डोली,,,