उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानों के साथ मनाई दिवाली,,,,
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम अनुसार अपनी विधानसभा चम्पावत के बनबसा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे।सीएम ने इस अवसर पर बनबसा नेपाल बॉर्डर स्थित एसएसबी कैंप पहुंच जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया।
सीएम ने एसएसबी जवानों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दे उपहार भी दिए।इस मौके पर उन्होंने जवानों के साथ भोजन भी किया। साथ ही कर्मठता के साथ सीमांत सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे जवानों की सराहना की।इस अवसर पर सीएम ने महिला जवानों से मिल उनका उत्साहवर्धन किया।
सीएम पुष्कर धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध है त्योहारों में अक्सर वह सैनिकों के बीच पहुंच अपनी खुसियों को साझा करते है।
बीते रोज भी उन्होंने देहरादून में सैनिकों के बीच पहुंच दीपावली पर्व को मनाया वही आज उन्होंने बनबसा भारत नेपाल सीमा सुरक्षा का जिम्मा लिए एसएसबी के जवानों के मध्य पहुंच दीपो के पर्व की खुशियों को साझा किया है। एसएसबी जवानों के साथ दीपावली पर्व मना सीएम अपने गृह क्षेत्र खटीमा को रवाना हो गए।
More Stories
उत्तराखंड में यहां रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह जिम्मेदार अधिकारी, जिसने चंद पैसो के लिए बेच दिया अपना ईमान,,,,,
उत्तराखंड में यहाँ इतिहास में प्रथम बार ग्राम पंचायत टांण में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान चंद्रशेखर गड़कोटी,,,,,,
उत्तराखंड नैनीताल में प्रकृति प्रेमियों के लिए आने वाले सैलानियों को इन होटलों में मिलेगी 50% तक की भारी छूट,,,,,