उत्तराखंड में हुई पीएनजी और सीएनजी की नई दरें लागू, वैट की दर घटाई, आदेश जारी,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर की दरों में बड़ी कटौती की है। उत्तराखंड में पीएनजी व सीएनजी सस्ती हुई है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।
प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) अब सस्ती होगी। प्रदेश सरकार ने वैट दरें घटा कर पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत तय की है। सोमवार को वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक पीएनजी व सीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लिया जाता था। दरें कम करने से प्रदेश में सीएनजी उत्तर प्रदेश व हिमाचल से भी सस्ती होंगी। नई दरें आज से लागू हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश और हिमाचल की तुलना में उत्तराखंड में सीएनजी पर वैट अधिक होने से महंगी थी। जिससे उत्तराखंड आने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से सीएनजी भरते थे। खपत कम होने से प्रदेश को राजस्व का नुकसान हो रहा था। हिमाचल प्रदेश में पीएनजी पर 10 प्रतिशत व सीएनजी पर 13.75 प्रतिशत वैट है।
जबकि उत्तर प्रदेश में पीएनजी पर चार प्रतिशत व सीएनजी पर 12.5 प्रतिशत वैट लागू है। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संवर्द्धन के साथ ही प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ाने के लिए वैट दरें घटाई है। प्रदेश में अब पीएनजी पर पांच प्रतिशत और सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा।
बता दें कि प्राकृतिक गैस पर 20 प्रतिशत वैट से प्रदेश सरकार को सालाना 35 से 38 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था। अब नई दरें लागू होने से राजस्व में लगभग 15 करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन सरकार का मानना है कि प्राकृतिक गैस सस्ती होने से खपत बढ़ेगी और राजस्व भी बढ़ेगा।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,