उत्तराखंड में श्री बदरीनाथ मार्ग दो घंटे रहा बंद, हल्के दोपहिया वाहनों को कर्णप्रयाग-सिवाई-कालेश्वर मार्ग से किया डायवर्ट,,,,,

कर्णप्रयाग- यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक अस्थायी रूप से मार्ग बंद रखा है। इस दौरान हल्के दोपहिया वाहनों को कर्णप्रयाग-सिवाई-कालेश्वर मार्ग से डायवर्ट किया गया है।
प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही कर्णप्रयाग पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग 5000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसकी मरम्मत जल संस्थान द्वारा की जा रही है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस और राजस्व टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रशासन ने यात्रियों से मार्ग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,