उत्तराखंड में यहाँ उपनल कर्मी ने अपनी पत्नी के खाते मे ही कर डाला था 75 लाख का भुगतान, जांच के लिए बनाई कमेटी,,,
पौड़ी: करन रावत, निवासी ग्राम कफलना, तहसील पौड़ी द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र जिसमें उल्लेख किया है कि जिला पंचायत में उपनलकर्मी किशोर की धर्मपत्नी नीलम के खाते में फर्जी तरीके से लगभग 75 लाख का भुगतान किया गया है और उनके द्वारा ब्लैंक चैक के माध्यम से उक्त भुगतान को अपने खातो में ट्रांसफर किया गया। उपनलकर्मी किशोर के द्वारा शपथ पत्र य ऑडिट रिपोर्ट में इस भ्रष्टाचार की पुष्टि होने का भी उल्लेख किया गया है।
प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि तत्समय टेण्डर प्रक्रिया, बैंक खातों की जाँच, भुगतान की प्रक्रिया एवं इसमें संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका आदि के विषय में विस्तृत जाँच किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है।
अतः उक्त विस्तृत जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी, पौड़ी की अध्यक्षता में निम्नानुसार 03 सदस्यीय जाँच समिति गठित की जाती है:-
1- मुख्य विकास अधिकारी, पौड़ी अध्यक्ष
2-उपजिलाधिकारी, बा०, पौड़ी सदस्य
3-मुख्य कोषाधिकारी, पौड़ी
सदस्य–
अतः गठित समिति को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रकरण पर नियमानुसार जांच कर सुस्पष्ट जांच आख्या एक पक्ष अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,