उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न,सभी पदों पर कुल 3113 नामांकन पत्र जमा,अब होगी जांच,,,,,

देहरादून: पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए 9202 नामांकन पत्रों का विक्रय और 3113 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है।
सभी 06 विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 2292, प्रधान ग्राम पंचायत के 511, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 272 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 38 सहित कुल 3113 नामांकन पत्र जमा भी किए गए।
जिले में सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है। ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत के कुछ पदों पर एक ही नामांकन होने पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 02 जुलाई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया की आखरी तारीख 05 जुलाई 2025 निर्धारित थी। आगामी 07 से 09 जुलाई तक प्राप्त आवेदन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 11 जुलाई को सायं 3ः00 बजे तक नाम वापसी हो सकती है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,