उत्तराखंड यूपी के कुछ कांवड़िये एक कार पर नंबर की जगह लिखकर घूम रहे थे जाट, उत्तराखंड पुलिस ने चालान कर किया गाड़ी को सीज,,,,,

हरिद्वार: कांवड़ मेले में इस बार नये नये रंग नजर आ रहे हैं जहां उपद्रवियों पर पुलिस ने नकेल कस रखी है वहीं कांवड़ियें भी क़ानून हाथ में लेने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। ताज़ातरीन मामला उस समय नज़र में आया जब यूपी के कुछ लोग कांवड़ियो के भेष में एक कार लेकर हरिद्वार पहुंचे।
ज्वालापुर कोतवाली के बाज़ार चौकी प्रभारी देवेंद्र चौहान कांस्टेबल रोहित और मनोज डोभाल के साथ हरीलोक तिराहे पर चैकिंग कर रहे थे कि तभी यूपी नंबर की एक कार के शीशों पर ना केवल काली फ़िल्म चढ़ी हुई थी बल्कि आगे और पीछे की नंबर प्लेट की जगह पर बड़े बड़े अक्षरों में जाट लिखा था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कार को सीज़ कर दिया, कांवड़ियों ने पुलिस से काफ़ी मनुहार की लेकिन पुलिस ने एक ना सुनी और कार को सीज़ करने के बाद कोतवाली ज्वालापुर ले आई। पुलिस ने कार नं0-UP-14-GL-8278 को सीज़ कर दिया है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,